May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज बाल मेले का बिग इवेंट होने जा रहा है। मेले में क्षेत्र का कोई भी बालक व बालिका अपने अभिभावकों के साथ भाग ले सकता है। बच्चे आयोजन में फ्री झूलों का लुफ्त उठा सकते है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व जयपुर पब्लिक स्कूल द्वारा बाल मेला-2022 का आयोजन जयपुर पब्लिक स्कूल प्रांगण में किया जा रहा है। कुछ ही देर में मेले का शुभारंभ होगा। मेले में बाल साहित्य से सम्बंधित पुस्तकें मिलेगी जिन्हें पढ़कर बालकों में पढ़ने की अभिरुचि बढ़ सकें। मेले में शाम 3 बजे से 5 बजे तक डांस प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम 6 बजे भवई नृत्य की शानदार प्रस्तुति सुप्रसिद्ध नृत्यंगना नव्या भटनागर द्वारा दी जाएगी। क्षेत्र वासी आयोजन में साक्षी बने तथा बाहर बैठे पाठक व दर्शक इस बड़े आयोजन से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पेज पर लाइव जुड़ सकेंगे शाम 4 बजे से।