






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। क्षेत्र की ज्वलंत मांग को सीधे सीएम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आज श्रीडूंगरगढ़ आए सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने ली है। यूथ कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के निर्देशानुसार युवाओं ने शर्मा को फूल माला व साफा पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शर्मा को श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर मार्ग की ज्वलंत समस्या जिससे क्षेत्र के 40 से अधिक गांव के ग्रामीण झेल रहें है की शिकायत करते हुए निवारण की मांग की। युवाओं ने बीदासर मार्ग के रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग को लिखकर सीएम के नाम ज्ञापन दिया। शर्मा ने इसे सीधे सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए निवारण के लिए पूरे प्रयास करने की बात कही।
जन कल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर की सराहना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर को लोकेश शर्मा ने देखा। शर्मा ने पोस्टर की सराहना करते हुए पोस्टर की प्रति भी अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस युवाओं को कांग्रेस से जोड़ते हुए सरकार की योजनाओं को हर गांव ढाणी व खेत तक पहुंचाए जिससे आमजन को योजनाओं का लाभ मिल सकें।







