






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव सोनियासर मिठिया में एक 67 साल के बुजुर्ग को पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि एसआई बलवीर सिंह को गश्त के दौरान अवैध शराब बेचने की जानकारी मिली थी। इस टीम गांव सोनियासर मिठिया पहुंची जहां एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस दल ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे 46 पव्वे देशी शराब के जब्त किए हैं। आरोपी की पहचान सोनियासर ऊँचाइडा निवासी समुद्र सिंह के रूप में हुई है।




