






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। हाइवे पर झगड़ा करते दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सैरुणा पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर लिखमीसर उत्तरादा निवासी 24 वर्षीय रामप्रताप जाट और इसी गांव के 37 वर्षीय प्रभुराम जाट थाने के सामने ही जयपुर हाईवे पर आपस में झगड़ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश की। जब दोनों ही युवक नहीं मानें तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।




