






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। बुधवार को गुरु पूर्णिमा के दिन जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ का स्थापना दिवस मालू भवन में मनाया गया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी चरितार्थप्रभा जी ने आचार्य भिक्षु के अभिनिष्क्रमण, तेरापंथ की स्थापना और नए मार्ग में आए बाधाओं का वर्णन करते हुए गुरु पूर्णिमा के संदर्भ में गुरु की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में सच्चाई, ईमानदारी और प्रमाणिकता का बहुत महत्त्व है। उन्होंने कहा कि धर्मसंघ के विकास के लिए श्रावक-श्राविकाओं को अच्छा कार्य करने की प्ररेणा दी। विभिन्न मंगल मत्रोंच्चार के जप अनुष्ठान के उपरान्त साध्वी ने वर्ष 2022 के चातुर्मास की शुरुआत कर दी। सभा उपाध्यक्ष प्रमोद बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया गुरू पूर्णिमा के आचार्य भिक्षु का दीक्षा दिवस भी है और ये दिन तेरापंथ धर्मसंघ के लिए विशेष है। कार्यक्रम में साध्वियों ने अभिव्यक्तियां दी।
धम्म जागरण का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा केंद्र मालू भवन में बुधवार रात धम्म जागरण का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में किशोर ,कन्याएं, युवक युवतियों ने एकल गायन की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान उर्मिला गीया, सरिता बोथरा, हेमलता बरडिया, प्रमोद बोथरा, संजय झाबक आदि ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया वहीं सामूहिक संगान से पूरा पंडाल भावविभोर हो गया। कार्यक्रम में साध्वीवृंद ने गीत का संगान किया। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री पवन सेठिया ने किया।






