






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में अभी 4.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जायेगी। सिटी जेईएन सुमन मीणा ने बताया कि सिटी 33 केवी जीएसएस पर पावर ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जा रहा है। इस कारण सिटी जीएसएस से जुड़े न्यू सिटी, ओल्ड सिटी, वीआईपी, बिग्गा, सेसोमू, धोलिया, रेलवे स्टेशन, पीएचईडी, जैसलसर, तोलियासर फीडर की सप्लाई पूर्णतया बंद रखी जायेगी। नया पावर ट्रांसफार्मर लगने के बाद सिटी जीएसएस से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को सुचारू सप्लाई मिल सकेगी।




