May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। सावन के दूसरे दिन भी श्रीडूंगरगढ़ में बादलों ने बरस कर सुहाने मौसम की मेहरबानी की। किसानों के चेहरे खिल गए है और  कस्बे की सड़कों पर कीचड़ फैल गया। निचले इलाकों के नागरिक बुरी तरह से परेशान हो रहें है। क्षेत्र के गांव लिखमीसर उतरादा में जमकर मेघ बरसे और गांव की गुवाड़ में पानी भर गया। गांव लोढेराहेमासर में भी खूब बरसात हुई है। हेमासर में आवागमन फिर बाधित हो गया और लोढेरा में 10 से 15 अंगुल बरसात हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उतरादा में जमकर हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव हेमासर में खूब हुई बरसात।