






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। सावन के दूसरे दिन भी श्रीडूंगरगढ़ में बादलों ने बरस कर सुहाने मौसम की मेहरबानी की। किसानों के चेहरे खिल गए है और कस्बे की सड़कों पर कीचड़ फैल गया। निचले इलाकों के नागरिक बुरी तरह से परेशान हो रहें है। क्षेत्र के गांव लिखमीसर उतरादा में जमकर मेघ बरसे और गांव की गुवाड़ में पानी भर गया। गांव लोढेरा व हेमासर में भी खूब बरसात हुई है। हेमासर में आवागमन फिर बाधित हो गया और लोढेरा में 10 से 15 अंगुल बरसात हुई है।






