May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2022। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर से जुड़े शिक्षकों की बैठक सरदारशहर रोड स्थित अम्बेडकर भवन में आयोजित की गई। जिसमें संघ की तहसील कार्यसमिति का पुनर्गठन करते हुए नानूराम पड़िहार को सभाध्यक्ष, खियाराम रोलण को तहसील अध्यक्ष, प्रेमकुमार गांधी को मंत्री, ओमप्रकाश भाटी ओर किशोरीलाल मीणा को उपाध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद को कोषाध्यक्ष, अलका पड़िहार को महिला मंत्री और किशनलाल को प्रचार मंत्री चुना गया है। बैठक में अतिथि रूप में प्रदेश मंत्री ब्रजेश पंवार, जिलाध्यक्ष भंवरलाल कोलासर, जिला मंत्री चुन्नीलाल इणालिया मौजूद रहे। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई और निस्तारण के लिए सक्रिय रहने का आव्हान किया गया।