






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2022। व्यवसायिक युग में इन दिनों हर ओर आम ग्राहकों के साथ ठगी होने के आरोप आए दिन लगते रहते हैं। ऐसे माहौल में उपभोक्ताओं को जागरूक करने और उनके हको की रक्षा करने के लिए देश मे सबसे बड़ी संस्था भारतीय उपभोक्ता परिसंघ की क्षेत्र में सक्रियता हुई है। परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनन्त शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष मुकेश वैष्णव के निर्देशों जिलाध्यक्ष श्रेयांस बैद ने परिसंघ के श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर प्रेम शर्मा को ओर क्षेत्र के गांव दुलचासर के बाबूलाल जाजड़ा को जिला सचिव मनोनीत किया है। ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन ओर उपभोक्ताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी प्रेम शर्मा को दी गई है।




