






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। शुक्रवार को बीकानेर दौरे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को क्षेत्र की समस्याओं के ज्ञापन क्षेत्र के नेताओं ने दिए हैं। क्षेत्र के युवा नेता विवेक माचरा ने किसानों को 6 घंटे बिजली देने और बीदासर श्रीडूंगरगढ़ रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की है। माचरा ने लंबित ट्रांसफार्मर देने, फसल बीमा क्लेम पूरा देने, बंद पड़े सरकारी ट्यूबवेलो को दुरुस्त करवाने की मांग की है। इसी प्रकार कांग्रेस के पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने मुख्यमंत्री से श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की शिकायत की है। स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा जान बूझकर प्रशासन शहरो के संग अभियान के तहत जनता के काम नहीं किया जा रहे। स्वामी ने शहर की समस्याओं के बारे में भी बताया है और समाधान करने की मांग की है।




