May 21, 2026
युवाओं की आवाज सुने सरकार, बाना ने दिखाई सक्रियता, दिए ज्ञापन, की मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों से मुलाकात।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2022। सरकार श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं की आवाज सुनें और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करें। यही आवाज उठाई शुक्रवार को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने। बाना ने मुख्यमंत्री सहित ऊर्जा मंत्री भवरसिंह भाटी, जलदाय मंत्री महेश जोशी से मुलाकात की और श्रीडूंगरगढ़ की समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान की मांग की। बाना ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिए ज्ञापन में श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज की आवश्यकता को बताते हुए इसके अभाव में हो रही दिक्कतों के बारे में बताया और इस ब्रिज के नहीं होने के कारण तहसील के अधिकांश गांवों का तहसील मुख्यालय सहित चिकित्सालय से सम्पर्क कटे होने को बात कही। इसी प्रकार ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी को दिए ज्ञापन में किसानों की बिजली समस्याओं का उल्लेख करते हुए पूरी बिजली की मांग की। जलदाय मंत्री महेश शर्मा से मुलाकात में क्षेत्र के कई गांवों में नए ट्यूबवेलों की स्वीकृति दिलवाने की मांग की। सभी नेताओं ने ज्ञापनों पर कार्रवाही कर जनसमस्याओं के समाधान की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन, रेलवे ओवरब्रिज की आवश्यकता से करवाया अवगत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से मुलाकात कर किसानों की बिजली समस्याओं के निराकरण की मांग करते बाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जलदाय विभाग मंत्री महेश जोशी के स्वागत के साथ कि क्षेत्र के गांवो में पेयजल किल्लत दूर करने की मांग।