श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर बासो में निकली कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु।







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन पिछले लंबे समय के विकास के सुसुप्त राजनैतिक नेतृत्व के कारण युवाओं के भविष्य हेतु कोई प्रयास नहीं हो पाए। लेकिन अब सतत प्रयास किये जा रहे हैं और इन्ही प्रयासों में शुक्रवार को विधायक गिरधारी लाल महिया ने राज्य खेल परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनियां और मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनियां से मुलाकात की। सेरूणा के होटल तेजा गार्डन में इस मुलाकात के दौरान महिया ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में खेल मैदानों के निर्माण हेतु बजट उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। गांवो के साथ साथ कस्बे में भी मेजर ध्यानचंद खेल स्टेडियम के निर्माण हेतु सीएसआर फंड उपलब्ध करवाने को कहा। महिया ने क्षेत्र के युवाओं के भविष्य हेतु खेल मैदानों और स्टेडियम की सुविधा बढ़ाए जाने की आवश्यकता जताई है। महिया की मांगों पर खेल परिषद अध्यक्ष कृष्णा पूनिया और मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया ने सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान राजेश भादू, सरपंच सुनील कुमार भी मौजूद रहे।





