






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2022। क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद कई गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। जल भराव के कारण बड़ी संख्या में लोग घरों में कैद हो गए हैं और कई जगहों पर यातायात पूर्णतया बाधित हो गया है। क्षेत्र में बने रेलवे अंडर ब्रिजों में जानलेवा ऊंचाई तक पानी भर गया है और निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से आवागमन का संकट पैदा हो गया है। गांवो में पानी की जद में आये घर गिरने लगे हैं और अब आवश्यकता है कि प्रसाशन क्षेत्र की सुध लेते हुए युद्ध स्तर पर काम करें। हालांकि ग्राम पंचायतों द्वारा अपने अपने स्तर पर प्रयास तो किये जा रहे हैं लेकिन हर रोज हो रही बारिश के कारण सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। क्षेत्र के गांव लखासर, हेमासर, बेनीसर, भोजास अंडर ब्रिज, ऊपनी, कल्याणसर पुराना आदि में स्थिति नाजुक बनी हुई है। भोजास अंडर ब्रिज पर तो दिन भर वाहन पानी में फंसते रहे और ट्रेक्टर के माध्यम से उन्हें निकालने का रेस्क्यू चलता रहा। लखासर में सरपंच द्वारा बीस से ज्यादा घरों में घुसे पानी को निकालने के लिए जेसीबी द्वारा रास्ता बनवाया गया है।















