May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2022। क्षेत्र में यूथ कांग्रेस लगातार सक्रिय नजर आ रही है और देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव गांव में समस्याओं के समाधान करवाने के लिए सक्रिय हैं। इसी क्रम में यूथ कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कैबिनेट मंत्री रामेश्वर लाल डूडी की जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीण एवं युवा पहुंचे और डूडी को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। डूडी द्वारा सभी को सुना गया और समाधान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर तुरन्त समाधान के लिए पाबंद किया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बीदासर-श्रीडूंगरगढ़ रोड पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए यूथ कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे अभियान की जानकारी दी और इस ओवरब्रिज के नहीं होने से क्षेत्र की आधी आबादी को हो रही दिक्कतों के बारे में बताया। इस पर डूडी ने ओवरब्रिज की मांग को  मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान हरिराम बाना सहित यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, बेनीसर सरपंच प्रतिनिधि बीरबल गोदारा, बापेउ सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानाराम ज्याणी, महेन्द्र मोटसरा ठुकरियासर, श्यामसुंदर सारस्वत हेमासर, अशोक सारस्वत, तोलाराम सांसी तोलियासर, रूपाराम धतरवाल, रणछोड़ राम, छगनलाल, बंसीलाल, कमल, लक्ष्मीनारायण, बीरबल राम, मांगीलाल मेघवाल, देवीलाल,ओमप्रकाश, शुभम शर्मा, मिलन सारस्वत आदि ने डूडी का साफा पहना कर अभिनन्दन किया। इस दौरान डूडी के साथ आये यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुंदर बेनीवाल का भी अभिनन्दन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुंदर बेरड़ का अभिनंन्दन करते बेनिसर सरपंच प्रतिनिधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूडी ने सुना जनसमस्याओं को, दिया समाधान का आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना ने रेलवे ओवरब्रिज की आवश्यकता के बारे में बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमजन ने बताई अपनी दिक्कतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग का भी किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओ से बुजुर्गो तक रहे उत्साहित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह से किया डूडी का अभिनंन्दन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्रवासियों ने किया डूडी का अभिनंन्दन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमजन ने बताई अपनी दिक्कतें।