






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में खुली नालियां, खुले चैम्बर हर दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार को एक चेम्बर में बाइक, शनिवार को चेम्बर में ट्रक गिरने के बाद रविवार को एक गाय खुली बड़ी नाली में गिर गई। बिग्गाबास में हनुमानजी मंदिर के पास गाय इस तरह से नाली में फंस गई कि उसका मुंह पानी में डूबने लगा। आसपास के लोगों ने उसका सर रस्सी से बांध कर डूबने से बचाया और बड़ी मुश्किल से लोगों ने गाय को नाली में से निकाला। मोहल्लेवासियों सहित पूरे कस्बेवासियों की मांग है कि पालिका अभियान चला कर पूरे कस्बे में ऐसे दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर दुर्घटनाओं को रोकने का काम करें।






