






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2022। क्षेत्र की ग्राम पंचायत तोलियासर में अतिक्रमण विवाद हर दिन गहराता जा रहा है और उच्च न्यायालय, उच्च अधिकारियों का हस्तक्षेप भी इसमें शामिल हो रहा है। अब अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय प्रसाशन ने एक बार फिर नया दल गठन किया है और आगामी 18 जुलाई यानि कल अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है। नायब तहसीलदार की अगुवाई में 4 गिरदावर ओर 7 पटवारियों को इस दल में शामिल किया गया है। इसके अलावा मजदूर व संसाधन ग्राम पंचायत देगी वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस जाप्ते को भी तैनात किया गया है। प्रसाशन द्वारा 20 अतिक्रमणकारियों की सूचि भी तैयार की गई है और इन सभी पक्के निर्माणों पर कल बुलडोजर चलने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण हटाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाने वाले पृथ्वीसिंह ने प्रसाशनिक उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर स्थानीय प्रसाशन द्वारा बार बार अभियान के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है और पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर धरातलीय रूप से अभियान पूर्ण करवाने की मांग की है।






