May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2022। राजस्थान सहित भारतीय संस्कृति में मूंछे ओर दाड़ी आन बान का प्रतीक मानी जाती रही है। और आजकल तो ये फैशन का माध्यम भी बन गई है। राजस्थान से शुरू यह बियर्ड फैशन देश भर में फैल रहा है। इसी क्रम में इस फैशन के गुजरात मे बढाने के लिए गुजरात बियर्ड क्लब के संस्थापन की जिम्मेदारी क्षेत्र के युवक मोहित लावट को मिली है। लावट को पाली में आयोजित बियर्ड शो के दौरान हिंदुस्तान बियर्ड क्लब ओर पाली बियर्ड क्लब द्वारा यह जिम्मेदारी दी गई। लावट ने बताया कि अब प्रयास रहेगा कि गुजरात के प्रत्येक जिले में बियर्ड शो का आयोजन किया जाए और भारतीय दाड़ी-मूंछ के कल्चर को ओर सम्रद्ध किया जाए।