May 21, 2026
तिशा ने बढ़ाया श्रीडूंगरगढ़ का गौरव, पूरे क्षेत्र में रही प्रथम, केंद्र पर चौथा स्थान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2022। “स्वाभिमान लेकर कई संघर्षों से लड़ी हूँ, मैं नारी हूँ अपने कदमों पर खड़ी हूँ।” कुछ ऐसा ही दृढ़ संकल्प लेकर श्रीडूंगरगढ़ की बेटी ने भरी अपने सपनों की उड़ान। तिशा भूतड़ा पुत्री श्री चांद रतन भूतड़ा ने चार्टर्ड एकॉउंटेन्ट्स के फाइनल रिजल्ट में तहसील में प्रथम व बीकानेर सीए सेंटर में चौथा स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया है। जीवन की चुनौतियों को मात देकर अपने सतत प्रयासों से अपने सपने को पूरा कर तिशा ने कस्बे की सभी लड़कियों के समक्ष नारी सशक्तिकरण का वास्विक उदाहरण प्रस्तुत किया है। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए अंकुश चोपड़ा ने बताया कि कोर्स के विभिन्न समूहों में कुल 299 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 81 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीए बनीं तिशा भूतड़ा