






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2022। तहसील के गांव रिड़ी में शराब के पैसे मांगने पर सेल्समेन के साथ मारपीट कर, शराब लूटने के आरोपियों को बुधवार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मामले के अनुसंधान अधिकारी हेडकांस्टेबल सुरेश गुर्जर ने मामले में आरोपी रिड़ी निवासी महेश भार्गव, बुधाराम जाट, भागीरथ सिद्ध को तलब कर थाने बुलाया। यहां पर तीनों आरोपी उत्तेजित हो गए तो तीनों को शांतिभंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को पाबंद करते हुए जमानत पर रिहा किया गया।




