






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक 15 साल की बालिका के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी सुशील भार्गव पीड़ित बालिका के मोहल्ले का ही निवासी एंव पूर्व परिचित हैं। आरोपी ने बालिका की माँ बाजार गई हुई थी तो पीछे से घर में घुस कर बालिका से दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने से पहले आरोपी ने पीड़िता के छोटे भाई को बिस्किट लाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया था। पीड़िता का मेडिकल ओर बयान करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक 25 वर्ष की आयु का है और अभी अविवाहित ही है। विदित रहे कि सोमवार को मुकदमा दर्ज हुवा था और मुकदमा दर्ज होने के 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।




