






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2022। क्षेत्र में विद्युत हादसों में लगातार आम नागरिको, किसानों और विद्युत कार्मिको की जानें जा रही है। ऐसे में हादसों का शिकार होने वाले पीड़ितों के आश्रितों को मदद के रूप में दी गई सहयोग राशि सम्बल जरूर बनती है। 26 मई को पुण्दलसर जीएसएस पर कार्यरत सविंदा कर्मचारी तेजपाल बिस्सू की हादसे में मौत के बाद पुंदलसर सब स्टेशन पर कार्यरत स्टर्लिंग एंड विल्सन ठेका फर्म द्वारा 11 लाख की राशि मृतक के आश्रित को दी गई। इस दौरान सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह, कनिष्ठ अभियंता राजेश रौशन, राजस्व अधिकारी- सुनील स्वामी, फर्म के प्रतिनिधि के रूप में जगदीश जाट उपस्थित रहें। इस दौरान ऊपनी खण्ड के सभी कर्मचारी मौजूद रहें।





