May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के लिए गुरुवार का दिन सफलता भरा रहा। गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस जिन शातिर ठगों के पीछे तीन महीनों से पड़ी हुई थी वह हत्थे चढ़ गए। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि तीन माह पहले तहसील के गांव मोमासर के किसान-व्यापारी से रावतसर निवासी श्रवण कुमार नोखवाल ओर नरेश कुमार राजपूत ने फर्म बना कर सरसों खरीदी थी। इन लोगो ने एक नंबर में खरीद करना कह कर उधार में माल ले लिया था और सरसों सिरसा मंडी में नकदी बेच दी थी। सरसों के 72 लाख रुपये का भुगतान लेकर फरार हो गए थे। थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस इनके पीछे लगी तो आरोपी बार बार अपनी लोकेशन बदलते रहे। आरोपियों ने तीन माह में 9 राज्यो में फरारी काटी लेकिन आखिर में गुरुवार को पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनो को 25 जुलाई तक रिमांड पर पुलिस को सुपुर्द किया गया है। रिमांड के दौरान ठगी की गई रकम की रिकवरी होने की उम्मीद लगाए जा रही है। इन आरोपियों ने बीकानेर के एक व्यापारी के साथ भी यही ठगी की थी और उसका मुकदमा बीकानेर में दर्ज करवाया हुवा है। इन शातिरों को पकड़ने में थानाधिकारी वेदपाल शिवरान की अगुवाई में मोमासर चौकी कांस्टेबल विनोद, वेदप्रकाश, कांस्टेबल लेखराम, मुकेश आदि की मुख्य भूमिका रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता- किसान से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा।