May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2022। मारपीट के आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाने पर आरोपी परिवादी पर ही भड़क गया और पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि मघाराम जाखड़ की परिवाद में समझाईश के लिए मुन्नीराम जाट निवासी बिग्गाबास रामसरा को गुरूवार शाम थाने बुलाया गया। आरोपी मुन्नीराम परिवादी को देख कर भड़क गया व पुलिस के सामने ही मारपीट पर उतारू हो गया। समझाईश करने पर भी नहीं माना तो उसे 151 में गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।