






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में नवसृजित उपतहसील का उद्घाटन हो गया है परंतु इसमें शामिल कई ग्राम पंचायतों में विरोध जारी है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा व समंदसर के सरपंच प्रतिनिधि इमीलाल गोदारा आज केबिनेट मंत्री रामलाल जाट के पास पहुंचे। गोदारा ने ग्राम पंचायत संमदसर, लखासर, बिंझासर, बेनिसर, मणकरासर, लोढेरा के गांवो को उपतहसील सूडसर से अलग करने की मांग की है। गोदारा ने बताया कि सूडसर से उनकी दूरी अधिक है और आने जाने के साधन भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारी परेशानी का सामना करेंगे और ग्रामीणों में रोष है। इन गांवो की जनभावना के अनुरूप इन्हें सूडसर में नहीं लिया जाए व श्रीडूंगरगढ़ तहसील में ही रहने दिया जाए। जाट ने उनकी बात सुनकर इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। गोदारा ने इस संबंध में आगे की रणनीति बनाने पर भी विचार किया।




