May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से आज की कुछ खास खबरें पढें एक साथ न्यूज ब्रिफिंग में और रहें क्षेत्र की हर खबर से अपडेट श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

लोकतंत्र का स्वर्ण दिन है द्रौपदी मुर्मू की विजय। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल करने वाली महिला शक्ति द्रौपदी मुर्मू की विजय पर श्रीडूंगरगढ़ में जश्न मनाया गया। भाजपा के पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार ने इसे लोकतंत्र को गौरवान्वित करने वाला ऐतिहासिक दिन बताया। मुख्य बाजार में भाजपाईयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान पार्षद अरूण पारीक, जगदीश गुर्जर, रामसिंह जागीरदार, सुजाता बरड़िया, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, हेमराज बरड़िया, भागीरथ सुथार, ओमप्रकाश सुथार, मनोज, मानमल प्रजापत आदि मौजूद रहें। बाजार में एक अन्य स्थान पर मुंह मीठा करवाते हुए महामंत्री ओमसिंह राजपुरोहित, विजय सिंह राजपुरोहित, गोविंद, अमित व्यास, सद्दाम तेली आदि मौजूद रहें व एक दूसरे को बधाईयां दी।

पार्षद रजत आसोपा को मिला नया पद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के पार्षद रजत आसोपा को सामाजिक संगठन नमो जनसुरक्षा संघ में बीकानेर जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है। संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह बराड़ ने आसोपा को नियुक्ति पत्र देते हुए बधाई दी। इस नियुक्ति के बाद आसोपा के मित्रों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

गांव बिग्गा में सरकारी स्कूल में किया पौधारोपण, सीबीईओ ने दी संरक्षण की जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधाारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीईओ शीशराम कुल्हरि ने विद्यार्थियों व स्टाफ सहित ग्रामीणों को पौधे लगाने उनका संरक्षण करने की प्ररेणा दी। इस दौरान प्रधानाचार्य पुखराज भार्गव, विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। यहां पूर्व सरंपच मेघराज पुरोहित, पूर्व उपसरपंच अमित पुरोहित, एडवोकेट हरिशंकर पुरोहित, जी. डी. सारस्वत, घनश्याम ओझा ने भी पौधे लगाए।

युवाओं ने किया पौधारोपण, लिया संरक्षण का प्रण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन में चारों ओर हो रही बरसात के बाद सक्रिय युवाओं द्वारा अनेक स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। आज स्वामी दंडी रामनारायण सेवा संस्थान में युवाओं ने पौधे लगाए और इनके संरक्षण का प्रण लिया। इस दौरान युवा यतेन्द्र शर्मा, आदित्य पारीक, हेमंत माली, दीपक ओझा, दीपक पुरोहित, अनमोल व्यास, प्रवीण पारीक ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भााजपा के कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू की विजय पर मुंह मीठा करवाया व दी बधाईया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा पार्षदों ने बताया इसे लोकतंत्र का स्वर्णदिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा की स्कूल में किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने किया पौधारोपण कर लिया संरक्षण का प्रण।