






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2022। गांव तोलियासर में विवादित अतिक्रमण हटाने के लिए गुरूवार को पुनः एक सात सदस्यीय टीम का गठन हुआ है। तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा ने आदेश देते हुए टीम में नायब तहसीलदार जयनारायण सुवटा, भू-अभिलेख निरीक्षक वृत ठुकरियासर चैनसिंह, बापेऊ के गिरधारीलाल, तथा पटवारी हल्का तोलियासर श्रीचंद बिश्नोई, पटवारी हल्का श्रीडूंगरगढ़ शंकर जाखड़, पटवारी हल्का समंदसर सीताराम नाई, पटवारी हल्का जैतासर सुनिता चौधरी को शामिल किया गया है। ये लवाजमा 27 जुलाई को गांव पहुंचेगा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेंगे।




