May 21, 2026
news-news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव बिग्गा में आज कलश यात्रा के साथ गाजे बाजे से भागवत का आरंभ हुआ है और गांव टेऊ में शिवपुराण की पूर्णाहुति हुई जिसमें श्रद्धालुओं ने गांव की गलियों में हर हर महादेव के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली।

शिवपुराण की पूर्णाहुति पर धर्म की रक्षा का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टेऊ में आयोजित शिवपुराण कथा की पूर्णाहुति पर कथा वाचक चंद्रमोहन पंचारिया ने भगवान शिव को समस्त प्रकार के पापों का नाश करने वाला बताते हुए देवों के देव महादेव बताया। पंचारिया ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए आह्वान करते हुए कहा कि सभी धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं को जाति, धर्म, वर्ग से ऊपर उठकर चिंतन करना होगा और धर्म रक्षा में अपना सहयोग देना होगा। कथा के पश्चात गांव की गलियों से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें लगाए हर हर महादेव के जयकारों से गांव गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साह व भक्ति के आयोजन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

बिग्गा में हुई कथा आरंभ, निकाली कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में आज भागवत कथा का आरंभ हुआ है और यहां महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। गांव में नवनिर्मित ठाकुरजी मंदिर के सामने बनाएं गए पांडाल में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आगामी 29 जुलाई तक कथावाचक बजरंग महाराज कथा करेंगे। कथा आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण कथा श्रवण का लाभ उठाएंगे।