August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव मोमासर की एक बेटी को उसके ससुराल वालों ने इसलिए प्रताड़ित किया क्योंकि वह फैशनेबल नहीं थी। इतना ही नहीं सात फेरों के बंधन वाले पति ने दूसरी पत्नी लाने के लिए उससे मारपीट कर गर्भवती स्थिति में क्रूरता करते हुए छोड़ दिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि पीड़िता चंदा ने झुंझुनू जिले के गांव कोलिंदा निवासी अपने पति रवि, ससुर सीताराम, सास चंदा देवी, देवर कमलेश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।