May 21, 2026
बीमारी से था मानसिक तनाव, बीती रात महिला ने खाया जहर, हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव लोढेरा में एक महिला बीमारी के कारण मानसिक तनाव में थी और बीती रात महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आज महिला की पीबीएम में ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के चाचा मोटाराम ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी इंद्रा पत्नी देवाराम ने करीब 3 माह पूर्व अपेण्डीक्स का ऑपरेशन करवाया था और ऑपरेशन के बाद से ही वह मानसिक तनाव में थी। 22 जुलाई की रात उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इंद्रा को गंभीर स्थिति में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।