May 21, 2026
बीकानेर में नकली नोटों की टकसाल पकड़ी, आईजी के नेतृत्व में कार्रवाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2022। आस पास की खास खबर में खबर बीकानेर से आई है। यहां आईजी ओमप्रकाश पासवान सहित पुलिस टीम ने बीकानेर में नकली नोट बनाने की टकसाल पकड़ी है। सूत्रों के मुताबिक पांच बदमाशों सहित करोड़ों रूपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आईजी मय स्पेशल टीम ने पहले नोखा के सुरपुरा में रेड कर चंपालाल उर्फ नवीन नाम के शख्स को दबोचा। उससे बड़ी मात्रा में नकली करेंसी बरामद की। इसके बाद नोखा में ही एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं इन दोनों से पूछताछ के आधार पर जिले के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में रेड करते हुए तीन ओर जनों को दबोचा। ख़बर लिखने तक आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि अभी छापेमारी जारी है। गैंग के कुछ और सदस्य अभी हाथ लग सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रिंटिंग मशीन के इस्तेमाल से नकली नोट बनाए जा रहे थे। बता दें कि यह पूरी कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश पासवान के ऑफिस को मिले इनपुट के आधार पर आईजी ऑफिस की टीम ने की है। छापेमारी में स्वयं आईजी भी शामिल हुए।