May 21, 2026
बाइक राइडर बेटी का हुआ स्वागत, श्रीडूंगरगढ़ और लखासर में, ये रहें शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव बरजांगसर की बाइक राइडर बेटी निर्मला गोदारा का आज जाट समाज विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ और लखासर में उत्साह के साथ स्वागत किया गया। सभी वक्ताओं ने दुर्गम पहाड़ियों को विजय कर लौटने को सभी महिलाओं के लिए प्रेरणीय बताते हुए गर्व पूर्ण यात्रा बताई।
श्रीडूंगरगढ़ में हुआ स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर स्थित तेजा मंदिर में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निर्मला गोदारा 11 हाई माउटेंन पासेस को पार करके आई और बीकानेर लौटते हुए आज श्रीडूंगरगढ़ रुकी। गोदारा एडवेंचर टूर पर सेल्फ़ राइड करने वाली राजस्थान की प्रथम महिला सेल्फ राइडर बन गई है। समिति के सदस्यों ने फूलमालाओं से गोदारा का स्वागत किया। इस दौरान कानाराम तरड़, सुशील सेरडिया, भंवरलाल जाखड़, मुकेश खिलेरी, किशन भादू, रामप्रताप जाखड़ एवं छात्रावास यूनियन के छात्र उपस्थित रहें। सभी ने गोदारा की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव पूर्ण बताते हुए बधाईयां दी।

लखासर में हुआ जोशीला स्वागत, पहनाई फूलमालाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्मला गोदारा की यात्रा बीकानेर में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी पार्क में पूर्ण हुई। श्रीडूंगरगढ़ के बाद लखासर में उनका भाव भरा स्वागत हुआ। यहां उत्साहित युवक युवतियों ने उन्हें बधाईयां देते हुए प्रेरणास्रोत बताया। गांव के जागरूक युवा रेवंतराम खिलेरी ने बताया कि निर्मला गोदारा ने अपने अचीवमेंट से लड़के-लड़कियों के साथ सभी के लिए एक आदर्श और प्रेरणा स्थापित की है। स्वागत समारोह के दौरान गांव के अनेक युवक युवतियां उनके स्वागत में आतुर व उत्साहित नजर आई। समारोह में गांव के भंवरलाल खिलेरी, दानाराम गेट, भंवरसिंह तंवर, मुखराम गोयल, लक्ष्मण राम खिलेरी, धन्नेसिंह तंवर, भैरूसिंह राठौड़, सीताराम नाई, रुघलाल शर्मा, भंवराराम खिलेरी, भीखाराम नाई, मालाराम खिलेरी, नरपतसिंह तंवर, रेवन्तराम नायक, कैलाशपुरी, श्रीभगवान नाई, दीपेश शर्मा, कालूराम नाई, जगदीश मोहता, यूथ कांग्रेस विधानसभा सचिव गंगाराम मायल, छात्र नेता रामनिवास खिलेरी, राजूराम गेट, अध्यापक विवेक, अध्यापक पिंकूराम खिलेरी, रमेश प्रजापत, देवीलाल प्रजापत, दानाराम मायल, रामचन्द्र गेट, राजू शर्मा, मालूसिंह तंवर, कोमल, पिंकी, मुकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में हुआ निर्मला गोदारा का भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में युवतियों ने दी बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में तेजा मंदिर में हुआ गोदारा का स्वागत सम्मान।