May 21, 2026
बच्चे नहीं होने से तनावग्रस्त विवाहिता ने चुन्नी से लगाया फंदा, हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2022। क्षेत्र में एक महिला ने बाल बच्चे नहीं होने के तनाव में चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल सेवाराम ने बताया कि धनेरू गांव की रोही में एक ट्यूबवैल पर रहने वाले सुशील नट की 32 वर्षीय पत्नी भगवती ने आज सुबह करीब 10 बजे झोंपड़े में चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पति ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि बच्चे नहीं होने से वह तनाव में थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।