May 22, 2026
news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2022। एक युवक को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट करने का मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। सेरूणा थाने के हैड कास्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि बीदासरिया गांव निवासी तन्नाराम मेघवाल ने गांव राजेडू निवासी राकेश खिलेरी, राकेश ढाका, ओमप्रकाश गेरूआ, मनोज मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाया। पार्थी ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई की रात को बालाजी मंदिर के पास आरोपियों ने रास्ता रोक कर मारपीट की व जातिसूचक गालियां निकाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ दिनेश कुमार के सुपुर्द कर दी है।