






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2022। लगातार तीसरे दिन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जमकर झमाझम बरसात हुई। क्षेत्र में अनेक स्थानों पर झरने, नाले से बहते प्रतीत हुए। कहीं रोमांचित करने वाले नजारे दिखे तो कहीं बरसात से ग्रामीण मुसीबत से घिर गए। श्रीडूंगरगढ़ सहित गांव ऊपनी, रिड़ी, कल्याणसर पुराना, पुण्दलसर, सालासर, इंदपालसर, गुसाईंसर बड़ा, लोढेरा में झूम के बादल बरसे। गांव की गुवाड़, गलियां जलमग्न हो गई वहीं अनेक घरों में पानी घुस गया। श्रीडूंगरगढ़ में बिग्गा बास, मुख्य बाजार जलमग्न हो गया और सहायक अभियंता कार्यालय में पानी पानी हो गया। श्रीडूंगरगढ़ में रोमांचित करने वाला झरना हाइवे से वसुंधरा कॉलोनी की ओर जा रहें पानी का नजर आया। आप सभी देखें नीचे दिए वीडियो फोटो में।
रिड़ी में दो गरीब परिवारों के आशियाने उजड़े, ऊपनी में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी और रिड़ी में आज भारी बरसात हुई। ऊपनी के ग्राम पंचायत भवन में पानी भर गया है। गुवाड़ लबालब हो गई व गलियों में पानी ही पानी नजर आने लगा। गांव रिड़ी में दो गरीब परिवारों के रहवासी आशियाने उजड़ गए। बरसात से परमेश्वर नाथ पुत्र मोहन नाथ सिद्ध व कानाराम पुत्र भैराराम दर्जी के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही मकान के भीतर रहने वाले परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आए जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने बताया कि कानाराम दर्जी के घर परिवारजन बाल बाल बच गए।


















परमेश्वर नाथ पुत्र मोहन नाथ सिद्ध का मकान हुआ क्षतिग्रस्त।





