May 22, 2026
news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2022। लगातार तीसरे दिन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जमकर झमाझम बरसात हुई। क्षेत्र में अनेक स्थानों पर झरने, नाले से बहते प्रतीत हुए। कहीं रोमांचित करने वाले नजारे दिखे तो कहीं बरसात से ग्रामीण मुसीबत से घिर गए। श्रीडूंगरगढ़ सहित गांव ऊपनी, रिड़ी, कल्याणसर पुराना, पुण्दलसर, सालासर, इंदपालसर, गुसाईंसर बड़ा, लोढेरा में झूम के बादल बरसे। गांव की गुवाड़, गलियां जलमग्न हो गई वहीं अनेक घरों में पानी घुस गया। श्रीडूंगरगढ़ में बिग्गा बास, मुख्य बाजार जलमग्न हो गया और सहायक अभियंता कार्यालय में पानी पानी हो गया। श्रीडूंगरगढ़ में रोमांचित करने वाला झरना हाइवे से वसुंधरा कॉलोनी की ओर जा रहें पानी का नजर आया। आप सभी देखें नीचे दिए वीडियो फोटो में।

रिड़ी में दो गरीब परिवारों के आशियाने उजड़े, ऊपनी में भरा पानी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी और रिड़ी में आज भारी बरसात हुई। ऊपनी के ग्राम पंचायत भवन में पानी भर गया है। गुवाड़ लबालब हो गई व गलियों में पानी ही पानी नजर आने लगा। गांव रिड़ी में दो गरीब परिवारों के रहवासी आशियाने उजड़ गए। बरसात से परमेश्वर नाथ पुत्र मोहन नाथ सिद्ध व कानाराम पुत्र भैराराम दर्जी के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही मकान के भीतर रहने वाले परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आए जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने बताया कि कानाराम दर्जी के घर परिवारजन बाल बाल बच गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर पुराना हुआ जलमग्न। (फोटो- रामलाल हरडू)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में आज जमकर बरसात हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईं सर बड़ा हुआ पानी पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांवतसर मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा में आज अच्छी बरसात हुई, लहराया बाजरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में खेतों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में पंचायत भवन में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास वार्ड 17 में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर में भारी बारिश, दुकानों के अंदर घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पुंदलसर में हुई जनकर बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के मुख्य बाजार की गलियां हुई जलमग्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झमाझम तीसरे दिन भी बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सालासर में बरसे बादल, खेतों में आया खूब पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी से पुंदलसर मार्ग पर हुए कटाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में खेतों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहायक अभियंता कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी में अनेक घरों में घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में
परमेश्वर नाथ पुत्र मोहन नाथ सिद्ध का मकान हुआ क्षतिग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में लालानी बास वार्ड 8 में कानाराम दर्जी पुत्र भेराराम दर्जी का मकान ढह गया।