August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2022। हाइवे पर हुई एक दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक जना चोटिल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र लालूराम जाट निवासी पूनरासर चोटिल हो गया है। मनोज मोटरसाइकिल पर जा रहा था तभी पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गया। आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस द्वारा युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर निवासी युवक हुआ चोटिल।