






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2022। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगरपालिका द्वारा कब्जेसुदा भूमि का पट्टा बनाने का काम किया जा रहा है। लेकिन समय बीतने के साथ इस अभियान में विभिन्न आरोप भी लग रहे हैं। अब कस्बे के वार्ड 32 की पार्षद पूजा सारस्वत ने पालिका अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर अपने वार्ड के पट्टा आवेदकों के साथ भेदभाव करने की शिकायत की है। पार्षद प्रतिनिधि वेदप्रकाश शर्मा ने बताया की ज्ञापन पर पालिका ईओ ने दो दिनों में सभी आवेदको की मौका रिपोर्ट करवाने का आश्वासन दिया है। ऐसे में अगर दो दिनों में मौका रिपोर्ट नहीं हुई तो सभी वार्डवासियों द्वारा पालिका का घेराव किया जाएगा।



