May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2022। क्षेत्र में नवगठित सूडसर उपतहसील के सीमा क्षेत्र के वर्गीकरण में उठा विवाद का बवंडर अब चारों ओर जोर पकड़ रहा है। अभी तक नेताओं को ज्ञापन देने के दौर के बाद अब यह आंदोलन सड़क पर उतर रहा है। उपतहसील सुडसर में शामिल किए जाने के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर लिया गया है और लखासर गिरदावर हल्के को पुनः श्रीडूंगरगढ में शामिल करने हेतु अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया गया है। धरना सोमवार को प्रारंभ हुआ और आज धरने के दूसरे दिन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सक्रिय युवा मांगीलाल गोदारा ने बताया की कई बार प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो अब सड़क पर उतर कर आंदोलन करना पड़ रहा है। धरने मे प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा भी पहुंचे व मांग को न्यायोचित बताया। धरने पर लखासर से ब्रहमप्रकाश, बंजरग सिंह, उपसंरपच सज्जन सिंह, भीखाराम, नानुराम, वार्ड पंच डुंगरराम, कुम्भाराम खिलैरी, महेंद्र सिंह, गोवर्धन खिलेरी, समंदसर से संरपच प्रतिनिधि खिंयाराम गोदारा, मामराज गोदारा, प्रहलाद शर्मा, मूलतानराम शर्मा, गांव बिंझासर से नानुराम नेण, पू्र्णाराम नेण, खिंयाराम, गांव भोजास से डुंगरसिंह, अमर सिंह राजपुरोहित, प्रदीपसिंह, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, श्रवण सिंह, राजुसिंह, बेनिसर से नारायण राम गोदारा, उत्तमनाथ, पूर्व संरपच श्रवण मेघवाल व सहीराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे। इन सभी ने एकस्वर में लखासर गिरदावर सर्किल को सूडसर उपतहसील में शामिल ना कर श्रीडूंगरगढ़ तहसील में ही रखने की मांग उठाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण बैठे धरने पर।