May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2022। क्षेत्र के राशन डीलरो ने सामूहिक रूप से उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति पर घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच करने और राशन डीलर्स का बकाया 32 लाख रुपए का भुगतान दिलवाने की मांग की है। राशन विक्रेता नियोजक संघ की स्थानीय इकाई के बैनर तले दिए इस ज्ञापन में बताया की वर्ष 2013 से 2017 तक राशन वितरण के दौरान पल्लेदारी के 32 लाख का भुगतान पीछे से समिति को कर दिया गया लेकिन समिति के अधिकारियों ने घोटाला करते हुए डिलर्स को नहीं दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाखों के गबन का आरोप लगा दिया ज्ञापन।