August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के देराजसर गांव के 33 केवी जीएसएस पर आज रखरखाव का काम किया जा रहा है। इसी कारण इस जीएसएस से 10 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। निगम के एईएन मिथिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देराजसर गांव के 33 केवी पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा जिसके चलते इससे जुड़े कृषि कुओं पर तथा देराजसर गांव की बिजली सप्लाई आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी।