






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2022। एक ही परिवार के 12 जनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए एक महिला ने लज्जा भंग करने व मारपीट करने का आरोप एक दर्जन जनों पर लगाया है। सरदारशरहर रोड की ओर बिग्गाबास निवासी निरमा पुत्री सोजराम नट ने पन्नाराम व उसकी पत्नी, पुत्र चोखाराम, मुकेश व राकेश, पुत्रियां आशिकी, रूपा तथा प्रकाश उसकी पत्नी, पुत्रियां कांता, घायली और मस्तानाराम व उसकी पत्नी जाति रेगर निवासी बिग्गाबास पर आरोप लगाए है। पार्थिया ने पुलिस को बताया कि पन्नाराम की दुकान उसके घर के पास स्थित है जिस पर दिन रात शराबी व उत्पाती लोग आते है। ये उनके घर में ताक झांक करते है व महिलाओं को गंदे ईशारे करते है। जब उसने 20 जुन को इसका ओलमा पन्नाराम को दिया तो परिवार सहित उसने एकराय होकर लज्जा भंग कर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार के सुपुर्द कर दी है।



