






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2022। छात्रसंघ चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव होंगे व 27 अगस्त को वोटों की गिनती होगी। बता देवें दो साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए थे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चुनाव संबंधी ट्वीट के साथ ही कॉलेजों में सरगर्मियां तेज हो गई थी। अब कॉलेजों को अध्यक्ष व सचिव मिल सकेंगे।
एसएफ़आई के जिलाध्यक्ष ने बुधवार को ली बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को एसएफआई के कायकर्ताओं ने बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। संगठन के ज़िलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के पहले चुनाव में एसएफ़आई का अध्यक्ष बनाने के लिए छात्रो को कमर कसने की बात कही। इस दौरान तहसील सचिव गौरव टाडा, मघाराम मेघवाल, संजय ज्याणी, रणजीत बावरी, कानाराम मेघवाल, नोरंगनाथ सिद्ध, मनीष रेगर, राजेश ज्याणी आदि उपस्थित रहें।




