






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2022। रूपयों के लेन देन के मामले में पति को प्रताड़ित करने व परेशान पति द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद पत्नी ने एक जने के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि ममता स्वामी पत्नी स्व महिपाल स्वामी ने शुभकरण सहारण जाट निवासी ओम कॉलोनी चुरू के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पार्थिनी ने पुलिस को बताया कि शुभकरण से उसके पति महिपाल स्वामी पुत्र प्रह्लाद स्वामी निवासी राजपुरा तारानगर हाल निवासी करणी नगर को रूपयों के लिए लेन देन में लगातार परेशान कर दिया। आरोपी ने रूपयों के लिए अश्लील प्रस्ताव दिए व पति का अपहरण करने, गोली मारने, बीबी बच्चों को उठवाने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर पति 24 जून को सुबह 9 बजे फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को सौंप दी है।



