






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2022। छात्रसंघ चुनावों की तिथि घोषणा के साथ छात्र नेता व संगठन सक्रिय हो गए है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी की दो दिवसीय कार्यशाला नानूदेवी आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित होगी। शुक्रवार को प्रांत संगठन मंत्री पूर्णसिंह यहां पहुंच गए है व जिला संयोजक राधे धायल ने उनका स्वागत किया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण गुसाईं व राज सारस्वत ने बताया कि दो दिन चलने वाली कार्यशाला में 22 जिलों से 200 से अधिक संगठन के कार्यकर्ता कार्यशाला में शामिल होंगे। स्थानीय एबीवीपी के युवा तैयारियों में जुटें है विद्यालय प्रांगण को फरियों से सजाया गया है। इस दौरान मोहत सारस्वत, मुरली, सुनील तावणियां, हेमंतसिंह भाटी, लेखराम बाना, अभिषेक आदी सेवाएं दे रहें है।




