






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। तहसील के गांव जाखासर नया में गत 28 जुलाई को हुई मारपीट के मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज करवाया गया ओर बुधवार को मुकदमे की जांच करने पुलिस गांव पहुंची तो मुकदमे के आरोपी आग बबूला हो गए। थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया जांच अधिकारी बलवीर काजला गांव में पहुंचे तो आरोपी भिराजराम नायक ओर फरसाराम नायक मुकदमे के परिवादी रनजीत जाट पर उत्तेजित हो गए ओर मुकदमा कैसे करवाया यह बात कहते हुए मरने मारने पर उतारू हो गए। इस पर दोनो आरोपियों को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।



