May 20, 2026
WhatsApp Image 2022-07-11 at 7.39.36 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ से मोमासर लौटते हुए दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है जिनमें एक को बीकानेर रेफर किया गया है। गांव मोमासर निवासी भागीरथ पुत्र अमराराम मेघवाल और श्रवण पुत्र खुमाराम गोदारा अपने गांव लौट रहें थे। तोलियासर से एक किलोमीटर दूर एक पशु के सड़क पर आ जाने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई व दोनों सवार सड़क पर गिर गए। इनमें श्रवण चोटिल हुआ है व भागीरथ को गंभीर चोट आने के कारण बीकानेर पीबीएम के लिए रेफर कर दिया गया है। आपणों गांव सेवा समिति की एबुंलेंस में सेवादारों ने दोनों घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुचांया।