May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की छोटी-बड़ी खास खबरें एक साथ पढ़ें न्यूज ब्रीफिंग में और अपडेट रहें अपने क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

रक्तदान शिविरों का चलेगा क्रम, क्षेत्र के रक्तवीरों में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रक्तदानी युवा क्षेत्र के लिए गर्व का कारण है और क्षेत्र में आगामी दिनों में होने वाले रक्तदान महोत्सवों के लिए इन युवाओं में उत्साह है। क्षेत्र में पहला रक्तदान शिविर गांव जैतासर में 7 अगस्त को किया जाएगा और दूसरा रक्तदान शिविर 15 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नागरिक विकास परिषद द्वारा आयोजित होगा। 7 अगस्त को जैतासर के राउमावि प्रांगण में युवा मंडल द्वारा आयोजित इस शिविर में लायंस क्लब युनिक सेवा सहयोगी रहेगा। वहीं कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के आयोजक नागरिक विकास परिषद होगी। परिषद द्वारा दिवंगत जगदीश प्रसाद छंगाणी की स्मृति में छंगाणी परिवार के आर्थिक सहयोग से शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था द्वारा 35वें शिविर के रूप में आयोजित इस शिविर में रक्त संग्रहण बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय द्वारा किया जाएगा। वहीं तेरापंथ युवक परिषद द्वारा भी आगामी 17 सितम्बर को कस्बे में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

गौकथा में शामिल होने के लिए बांटे निमंत्रण, हर गांव में पहुंच रहे है कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 12 अगस्त से 18 अगस्त तक गांव कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला में आयोजित होने वाले गौकथा महोत्सव में अधिकाधिक संख्या में श्रृद्धालुओं के शामिल होने के लिए कथा का प्रचार प्रसार बुधवार से शुरू हुआ। कथा में साध्वी श्रृद्धा गोपाल कथावाचन करेंगी एवं जीवन में गौ-महात्मय के रहस्य बताएंगें। कथा प्रसार के लिए पोस्टर का विमोचन दुलचासर संत जयरामदास महाराज रामद्वारा गद्दी से पुजारी रामस्वरूप, सरपंच मोडाराम महिया, उपसरपचं श्यामसुदंर, सत्यनारयण सुथार, मूलचंद मूंधडा, सांवरमल मूंधडा, छगनलाल, भीखमचंद मूंधड़ा, भागीरथ ओझा, गोविदंराम महिया, पेमाराम, प्रेमाराम महिया, ओमप्रकाश नाई, नंदलाल नाई, अशोक सुथार, ओमप्रकाश मोहता, गौरीशंकर मूंधडा, बाबुलाल जाजड़ा, ओमप्रकाश सोनी, श्रीराम सोनी, हेमाराम महिया, भागीरथ स्वामी, खेमाराम महिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ ग्रामीणों की मौजूदगी में किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ को मिले ट्रोमा सेंटर, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई आवाज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरडिया ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन को पत्र देकर श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की शुरूआत करवाने की मांग की है। चौरडिया ने पत्र में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसों के भयावह आंकडे बताते हुए बजट में ट्रोमा खोलने की घोषणा को भी याद करवाया एवं शीघ्र ट्रोमा खुलवाने की मांग की है।

मित्र मंडल का संघ 25 अगस्त को होगा रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मित्र मंडल रूणेचा पैदल यात्री संघ की बैठक बुधवार को पण्डित देवीलाल उपाध्याय कि अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आगामी 25 अगस्त को सुबह 11.30 बजे रामदेवरा के लिए रवानगी का निर्णय लिया गया। संघ रवानगी से पहले सरकारी अस्पताल के पास बाबा रामदेव मंदिर में ज्योत व पूजन किया जाएगा एवं जुलूस गाजे बाजे के साथ रवाना होगा। बैठक में संघ के जगदीश सिखवाल, रामावतार जांगिड़, राजू सारस्वत, लिखमीचंद जांगिड़, पवन सुथार, जतनसिंह राजपुरोहित, श्रवण तिवाडी़, बजरंग भार्गव, बिज्जू सेवग, के.के. जांगिड़, भागीरथ बिका, रामनिवास प्रजापत, श्यामसुन्दर तांवणिया आदि मौजूद रहे।