






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। क्षेत्र में करंट लगने से किसान पुत्र के अकाल मौत का शिकार होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। आज शाम गांव समदंसर के एक युवक की गांव दुसारणा बड़ा की रोही में स्थित अपने खेत में करंट की चपेट में आ जाने से अपनी जान से गवांनी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुसारणा बड़ा गांव की रोही में स्थित अपने खेत में आज शाम करीब 5 बजें बूस्टर चलाने गए 35 वर्षीय भूराराम पुत्र सोहनराम जाट निवासी समंदसर को करंट लग गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और परिजन युवक को श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



