May 20, 2026
news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022। अतिक्रमण हटाने के आदेशों की पालना में बसे हुए घरों को उजाड़ना प्रशासनिक कार्मिकों की मजबूरी होती है एवं इस मजबूरी के कारण राज्य भर में अनेक स्थानों पर अनेक घरों को उजड़ते तो नागरिकों ने देखा है। परंतु श्रीडूंगरगढ़ की मिट्टी को नमन है कि यहां ऐसे सपूत पैदा हुए है जो इन उजड़े हुए घरों को बसाने की पहल कर राज्य में ऐसी पहल करने वाला पहला स्थान बन गया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का गर्व बढ़ाने वाला प्रसंग देखने को मिला आज विश्वरक्षक बाबा भैंरूनाथ की भूमि गांव तोलियासर में। तोलियासर में सरकारी भूमि पर बसे हुए परिवारों को राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद हटाया गया एवं उनके पक्के निर्माण वाले घरों को तोड़ दिया गया था। ऐसे में बेघर हुए छह अत्यंत गरीब परिवारों को वापस बसाने की पहल क्षेत्रिय विधायक गिरधारीलाल महिया व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की प्रेरणा से लैंड डेवलपर बीरबल राम देहडू एवं डूंगरराम सिंवर ने की है। दोनों ने इन छह परिवारों को अपनी निजी कालोनी में एक एक प्लॉट प्रदान किए है। इन परिवारों की दयनीय आर्थिक स्थिति देखते हुए रजिस्ट्री का खर्च भी वहन किया है। गुरूवार को इन जरूरतमंदों के घर फिर से खड़े करने के लिए सामूहिक भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छह घरों की नींव लगाई गई एवं सभी छह परिवारों को रजिस्ट्री प्रदान कर घरों का मालिकाना हक दिया गया। कार्यक्रम में अतिथि रूप में विधायक गिरधारीलाल महिया मौजूद रहे एवं परिवारों को बसाने के कार्य को पूरे राज्य के लिए एक नजीर बताया। आयोजन में मेघाराम महिया, मोडाराम तर्ड, भंवरलाल सारण, हेतराम जाखड़, रतनसिंह राठौड, राजेश भादू, मुखराम गोदारा, भंवरलाल नैण, प्रेम शर्मा, शिशपाल गोदारा, प्रेम महिया, जुगलकिशोर प्रजापत, प्रतापसिंह पुंदलसर, महावीर राठी, रिद्धकरण सोनी, तुलसीराम मोट, कुंभाराम गोदारा, भागीरथ धरतवाल, भागीरथ सुथार, भरतसिंह राठौड, भंवरलाल पूनियां, तुलछीराम गोदारा, एडवोकेट भरतसिंह राठौड, संतोष कुमार नैण सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में घर बसाने की इस पहल का अभिनंदन किया और इस कार्य को पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव बढ़ाने वाला कार्य बताया।

इन जरूरतमंदो को मिला मालिकाना हक, निर्माण हेतु ये दानदाता आए आगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022। गांव तोलियासर में प्रशासन द्वारा पक्के घर तोड़ने के बाद बेघर हुए परिवारों को बसाने का अभूतपूर्व कार्य गुरूवार को हुआ। गुरूवार को गांव के अत्यंत दयनीय स्थिति के मोहनराम नायक, भंवरलाल नायक, मूलाराम नायक, श्रीराम नायक, केशराराम नायक एवं दुलाराम मेघवाल को जब रजिस्ट्री प्रदान कर भूमि का मालिकाना हक दिया गया तो वहां मौजूद क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों द्वारा घरों का निर्माण शीघ्र पूर्ण हो सके इस हेतु तन,मन,धन से सहयोग करने का उत्साह भी देखा गया। विधायक महिया के निर्देशों पर यहां बिजली, पानी सप्लाई की सुविधा भी शुरू हो चुकी है एवं लिखमादेसर के जगन्नाथ कलवानियां ने 10 हजार ईंटे, उदरासर के प्रेम शर्मा ने 10 हजार ईंटे, राजाराम ईंट भट्टा ने 5 हजार ईंटें, प्रतापसिंह पुदंलसर ने 1 गाड़ी बजरी, महेश पिलानिया-चंदू शर्मा ने 100 थैले सीमेंट, खिंवाराम मूंड सीकर ने 100 थैले सीमेंट, तुलछीराम मोट ने 21 थैले सीमेंट, श्रीडूंगरगढ़ के रिद्धकरण सोनी ने 11 हजार ईंटें, महावीर राठी ने 11 हजार नकद, कोडाराम तोलियासर ने 11 हजार नकद, रमेश बासनीवाल ने 5100 नकद, जुगलकिशोर प्रतापत ने 5100 नकद, कालूराम मूंथा तोलियासर ने 2100 नकद, एडवोकेट भरतसिंह राठौड ने 1100 रुपए नकद प्रदान किए। इसके अलावा किशनाराम मोटसरा ठुकरियासर, ओमप्रकाश गोदारा ठुकरियासर, भगवानाराम सारण ठुकरियासर ने एक एक ट्रेक्टर से कार्य सहयोग, मनोज प्रजापत श्रीडूंगरगढ़ और प्रह्लाद प्रजापत श्रीडूंगरगढ़ ने लोढ़र एवं जेसीबी से कार्य सहयोग, सांसी समाज के युवाओं ने पट्टियां चढ़ाने का कार्य सहयोग, 11 टेंकर पानी का सहयोग एवं शिशपाल गोदारा ने रजिस्ट्री कार्य का सहयोग प्रदान किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पक्के निर्माण तोड़ने के बाद मदद को बढ़े हाथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामूहिक निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने हेतु विधायक गिरधारी लाल महिया सहित नींव पूजन करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिया ने इसे पूरे प्रदेश के लिए एक नजीर बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदद के लिए कई हाथ आगे बढ़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीड़ितों को सौंपी गई रजिस्ट्री।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिक्रमण विवाद में पीड़ितों को दिए प्लॉट, आज रजिस्ट्री सौंप कर कार्य प्रारंभ करवाया गया।